विद्या मंदिर रामबाग बना गौरव का केन्द्र सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्या मंदिर रामबाग बना गौरव का केन्द्र
सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में रामबाग का शानदार प्रदर्शन
बस्ती। सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस बात की जानकारी देते हुए विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने बताया कि विद्यालय की छात्रा आशा मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुष ओझा तथा सौम्या पाण्डेय ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। रजनीश चौधरी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही आयुष वर्मा तथा राम मिश्रा 95.40 प्रतिशत, साक्षी कुमारी 95.20 प्रतिशत, हिमांशु पटेल 95.00 प्रतिशत, अक्षय प्रताप सिंह 94.80 प्रतिशत, अंकिता चौधरी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।