बस्ती। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में रविवार (08 मार्च 2026) को नए छात्रों के प्रवेश हेतु #प्रवेश_परीक्षा आयोजित की गयी। प्रवेश परीक्षा में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान अभिभावकों एवं छात्रों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला। प्रवेश परीक्षा देने आए हेतु परीक्षार्थियों का #पुष्प_वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उ. प्र. के #क्षेत्रीय_सह_संगठन_मंत्री मा. राम मनोहर जी एवं विद्यालय के #प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह द्वारा #भारतमाता का पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति ने भी सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।