#धर्म की विजय का पावन पर्व – #होलिका_दहन

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में उल्लास, सद्भाव और शुभकामनाओं के साथ मनाया गया पावन पर्व
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग–बस्ती में होलिका दहन का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।